एरिया ऑफिसर उत्कृष्ट कार्यों के लिए सारथी अवार्ड से हुईं सम्मानित

भास्कर न्यूज | मनेंद्रगढ़ द एसोसिएशन ऑफ द वी क्लब ऑफ इंडिया 323-जी-3 अपराजिता की डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस स्पंदन अलंकरण समारोह में एरिया 1 की एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा को उत्कृष्ट गतिविधियों और सेवा कार्यों के लिए सर्वश्रेष्ठ एरिया ऑफिसर तेजस्विनी ऑफ द सविताली व सर्वश्रेष्ठ सहयोगी सारथी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि इस डिस्ट्रिक्ट के अंतर्गत छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के 32 क्लब आते हैं, जिसमें वर्ष 2024-25 की गतिविधियों के आधार पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों व समाज सेवा गतिविधियों के मूल्यांकन के बाद यह पुरस्कार दिया गया। एरिया ऑफिसर पम्मी अरोड़ा ने डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनीता फरमानिया द्वारा दिए गए पुरस्कार के लिए आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *