एरिया डोमिनेशन अभियान में 80 पर कार्रवाई:32 विशेष टीमों ने 165 स्थानों पर दी दबिश, अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

डीग पुलिस ने जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले में वांछित, ईनामी, वारंटी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से लेकर कॉन्स्टेबल स्तर तक के कुल 152 पुलिसकर्मियों की 32 विशेष टीमें गठित की गईं। गठित टीमों ने जिले के 165 स्थानों पर दबिश दी और कुल 80 अपराधियों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की। डीग पुलिस ने असामाजिक तत्वों की जांच करते हुए 28 अपराधियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब, अवैध फायर आर्म्स, अवैध खनन, लोकल एवं स्पेशल एक्ट तथा स्थाई वारंटी/ईनामी अपराधियों सहित अन्य अधिनियमों के तहत कुल 42 अपराधियों को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। डीग पुलिस की इस सुनियोजित कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है, जबकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *