बाड़मेर जिले की बीजराड़ पुलिस ने एरिया डोमिनेशन के तहत अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहनसिंह बीते एक साल से फरारी काट रहा था। जो रीको थाना और बालोतरा के सिवाना थाने में दर्ज मामलों में फरार था। वहीं जोगाराम रेप के मामले फरार चल रहा था। पॉक्सो का आरोपी था एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- वांटेड आरोपियों के धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी जसाराम बोस और चौहटन डीएसपी मदनसिंह के सुपरविजन में बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने बालोतरा पॉक्सो कोर्ट की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट पर जोगेंद्र उर्फ जोगाराम पुत्र रामाराम निवासी बीढाणियों की ढाणी बीजराड़ को गिरफ्तार किया है। जो एक साल से फरार था। इस पर रेप का मामला दर्ज है। इसी तरह बीएनएस 2023 व एससी-एसटी एक्ट पुलिस थाना रीको बाड़मेर व बालोतरा जिले के सिवाना थाने का वांटेड मोहनसिंह उर्फ मानसिंह पुत्र उम्मेदसिंह निवासी बीढाणियों की ढाणी को आज रविवार को डिटेन किया गया। वहीं आरोपी को रीको थाना पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया। दोनों के खिलाफ दो-दो मामले है दर्ज आरोपी जोगेंद्र उर्फ जोगाराम के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। इसमें एक मामला बीजराड़ थाने में रेप का है वहीं दूसरा गंगानगर जिले में एनडीपीएस एक्ट का दर्ज है। वहीं आरोपी मोहनसिंह उर्फ मानसिंह के खिलाफ 2 मामले मारपीट के दर्ज है। एक रीको थाना दूसरा बालोतरा जिले के सिवाना थाने में दर्ज है। कार्रवाई में बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम, हैड कॉन्स्टेबल लूणाराम, कॉन्स्टेबल हनुमानराम, हुकमाराम, बाबूलाल, रताराम, सुरजाराम, नाथूसिंह और महिला कांस्टेबल गंगा शामिल रहे।


