राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए एक एलईडी टीवी युक्त रथ डीडवाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालिया (रामसाबास) पहुंचा। यह रथ राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भेजा गया था। रथ के ग्राम पंचायत में पहुंचते ही ग्रामीणों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर आमजन में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत बालिया में प्रशासक वसीम अकरम, समाजसेवी निर्मल शर्मा, अब्दुल सलाम, रामरख मेघवाल, शुभकरण मेघवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
एलईडी रथ के माध्यम से राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो के जरिए आमजन तक पहुंचाई गई। ग्रामीणों ने इन योजनाओं के बारे में जानने में गहरी रुचि दिखाई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रणवेन्द्र शर्मा और कविता भाकर ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की योजनाओं, उनके लाभ और पात्रता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य है कि इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।


