एलएनपी नहर में आया कटाव:करीब दस घंटे मशक्कत कर किसानों ने पाटा, आसपास के इलाके में फैला पानी

जिले के कैंचिया इलाके के पास शनिवार देर शाम एलएनपी नहर में कटाव आया। 50 एलएनपी मोघे के पास करीब 25 फीट चौड़ा कटाव आ गया। किसानों ने करीब दस घंटे मशक्कत के बाद नहर को बांध दिया गया। इससे कई किसानों की बारियों पर असर पड़ा। वहीं नहर में आए कटाव से आसपास की कई बीघा जमीन पर पानी भर गया। किसानों को शनिवार देर शाम 50 एलएनपी मोघे के पास नहर में कटाव आने की सूचना मिली। इस पर बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे। छह जेसीबी मशीन मौके पर मंगवाई गई। इन मशीनों की मदद से मिट्‌टी से नहर को बांधने का प्रयास शुरू किया गया। किसानों की सूचना पर मौके पर एईएन अनिल कुमार और जेईएन छतरसिंह पहुंचे। दोनों अधिकारियों की देखरेख में रात किसान नहर बांधने के काम में जुटे रहे। सबसे पहले पास स्थित खेतों और ढाणी की तरफ जा रहे पानी को रोका गया। इसके बाद के टूटे हिस्सें को बांधने का काम शुरू किया गया।
किसानों ने बताया कि नहर के किनारे वन्य जीव का बिल होने से जमीन खोखली हो गई थी। नहर में पानी के दबाव को यह जमीन सह नहीं पाई और नहर का पटड़ा टूटकर पानी आसपास फैल गया। गंगनहर के प्रोजेक्ट चेयरमैन हरविंद्रसिंह ने बताया कि नहर टूटने से किसानों की पानी की बारियां प्रभावित हुई है। अब एलएनपी नहर को खोल दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *