रांची | इक्फाई यूनिवर्सिटी झारखंड में यूजी-पीजी स्तर पर कई नए-नए कोर्सों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। एलएलएम में दो वर्षीय और एक वर्षीय कोर्स शुरू किए जाएंगे। पांच वर्षीय एलएलबी पास स्टूडेंट्स के लिए एलएलएम की पढ़ाई सिर्फ एक वर्ष की होगी। इसके अलावा कॉमर्स, अर्थशास्त्र की पढ़ाई शुरू की जाएगी। मंगलवार को वीसी प्रो. रमण कुमार और इक्फाई ग्रुप इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट, हैदराबाद के वाइस प्रेसिडेंट श्रीकांत पोथुरी यूनिवर्सिटी का प्रॉस्पेक्ट्स जारी करते हुए ये जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. जेबी पटनायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


