अलवर NEB थाना पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 2 लाख 24 हजार रुपए ठगने वाले आरोपी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। जिसने एलडीसी के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। NEB थाना प्रभारी दिनेश चंद ने बताया कि वर्ष 2021 में पीड़ित लोकेश कुमार निवासी तुलेडा ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उसे नौकरी लगाने के नाम पर विमल कुमार निवासी नगला डूंगर जिला खैरथल ने 2 लाख 24 हजार रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद फरार हो गया। किसी तरह की बातचीत नहीं की। न पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


