एलपीजी कंटेनर ने किसान को रौंदा, मौत:100 मीटर तक घसीटा, नाराज ग्रामीणों ने आगर रोड पर किया चक्काजाम

उज्जैन में गुरुवार सुबह चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम चक कमेड़ निवासी रमेश राव (55 वर्ष) खेत पर पानी फेरकर लौट रहे थे, तभी उन्हेल-नागदा रोड पर चौकी के पास एक तेज़ रफ्तार एलपीजी से भरे कंटेनर ने उन्हें चपेट में ले लिया। कंटेनर ने रमेश को लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना से गुस्साए गांव वालों ने आगर रोड पर चक्का जाम कर दिया और मृतक को आर्थिक सहायता देने की मांग की, साथ ही चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया और चक्का जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीएसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया और चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *