वर्कशॉप चौक के पास स्थित अपाहिज आश्रम में एलपीयू एलुमनाई एसोसिएशन के गौरव गुप्ता, डॉ. शिल्पा शर्मा, पुनीत कौर और संदीप कुमार ने दौरा किया। टीम ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से बातचीत की और वहां दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से आश्रम के बुजुर्गों के लिए एलईडी टीवी भेंट की गई। आश्रम के चेयरमैन तरसेम कपूर ने इसके लिए एलपीयू चांसलर और राज्यसभा सदस्य अशोक कुमार मित्तल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से इस एसोसिएशन की शुरुआत कर जरूरतमंदों की सेवा को एक नया विस्तार मिला है। साथ ही तरसेम कपूर ने गौरव गुप्ता एवं उनकी टीम का इस कीमती सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


