एलपीयू ने 24वां स्थापना दिवस मनाया, 350 स्टाफ मेंबर्स को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | जालंधर एलपीयू ने अपने 24वें स्थापना दिवस को भव्यता के साथ मनाया। इसमें विशेष स्टाफ प्रशंसा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्टाफ की मेहनत और सेवा का सम्मान किया गया। उनके योगदान के सम्मान में, यूनिवर्सिटी ने शिक्षण, रिसर्च, एडमिस्ट्रेशन, आवासीय सहायता, कौशल विकास आदि सहित 23वर्गों में लगभग 350 स्टाफ सदस्यों को लगभग ₹1 करोड़ का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद और फाउंडर चांसलर, प्रो-चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल, डायरेक्टर एलपीयू इंजीनियर एचआर सिंगला, के साथ यूनिवर्सिटी के सीनियर लीडर और पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। डॉ. मित्तल ने कहा, एलपीयू की सफलता इसके लोगों के साझा प्रयासों पर आधारित है, जो मिलकर एक ऐसा सिस्टम बनाते हैं जो छात्रों को सबसे बेहतर प्राप्त करने के लिए सशक्त बनाता है।” डॉ. मित्तल ने यूनिवर्सिटी की क्रांतिकारी एडुरेवोल्यूशन पहल पर विचार किया और कहा कि यह सिर्फ विद्यार्थियों तक नहीं बल्कि स्टाफ के लिए भी है। डॉ. मित्तल ने कहा, “हमारे शिक्षकों को भी विकसित होने, क्लास रूम से बाहर सोचने, नए कौशल विकसित करने और अगली पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। एलपीयू की उपलब्धियों, उसकी बढ़ती एनआईआरएफ रैंकिंग, रिकॉर्ड तोड़ प्लेसमेंट और एकेडमिक उपलब्धियों की खुशी केक काट कर मनाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *