एलिका कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने किया किचन केयर का दौरा

पटियाला | एलिका कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट विमल सरीन ने प​टियाला के लोअर माल ​स्थित किचन केयर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि एलिका पीबी व्हर्लपूल किचन अप्लायंसेज प्राईवेट लिमिटेड ने अपनी नई आई स्मार्ट किचन हुड्स एडवांस्ड इन्वर्टर चिमनी रेंज को भारत में पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रमुख किचन चिमनी ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत यह नई रेंज भारतीय बाजार को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखती है। इस नई रेंज को ब्रशलेस डीसी मोटर के साथ तैयार किया गया है और यह अपनी तरह की कई फर्स्ट इन क्लास टेक्नोलॉजी व नए फीचर्स के आई आई स्मार्ट साथ आई स्मार्ट चिमनी 60 फीसदी तक बिजली बचत करती है। इसके अलावा 40वी से 280वी होम इनवर्टर सहित फ्लेक्सिबल वोल्टेज में भी अच्छी तरह से काम करने में सक्षम है। एलिका के बेहद सफल ईडीएस रेंज की तरह आई स्मार्ट चिमनी भी एलिका की पेटेंटड डीप साइलेंस 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ सुपर क्वाइट हैं, जो एयर फ्लो के शोर को काफी कम करने में सफल रही है। किचन केयर के संचालक संजय मितल ने कहा कि ग्राहकों को एलिका आई स्मार्ट या कंपनी के आने वाले लेटेस्ट मॉडलस व वैरायटी उपलब्ध करवाना उनका पहला लक्ष्य हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *