एलिवेटेड रोड के नाम पर बिजली सिस्टम से खिलवाड़:बिजली कंपनी की आपत्ति- शिफ्टिंग में अमानक सामान, गर्मी में बिजली संकट

एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण में बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर की शिफ्टिंग का हो रहा काम मार्च के बाद गर्मी के सीजन में शहरवासियों की परेशानी बढ़ा सकता है। खुद बिजली कंपनी के अधिकारियों ने नोटिस में इस बात का उल्लेख किया है कि ठेकेदार मैसर्स मनोज वर्मा द्वारा बिना टेस्टिंग के उपकरण व अन्य सामान लगाया जा रहा है। इसलिए इस सामान की क्वालिटी को लेकर संदेह है। यदि खराब क्वालिटी का सामान लग गया तो गर्मी में सप्लाई में व्यवधान आने की संभावना है। जिस कारण उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ेगा। गिरवाई से लक्ष्मीबाई समाधि स्थल तक निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड के लिए इस रूट पर मौजूदा बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को हटाया जा रहा है। साथ ही दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा बिजली कंपनी और लोक निर्माण विभाग की ईएंडएम विंग के नियम व अनुबंध शर्तों का पालन नहीं किया जा रहा। बल्कि खुद की मर्जी से काम किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार को इन जिम्मेदार विभागों के अधिकारी भी बचाव करते हुए संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। ठेकेदारों के इंकार पर अफसरों की चुप्पी बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 19 करोड़ से अधिक का ठेका मैसर्स मनोज वर्मा फर्म को दिया गया है। वहीं इस मामले में काम की गुणवत्ता और नियमों की अवहेलना के मामले में जब फर्म के मनोज वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ग्वालियर में साकेत सेंगर को पेटी कांट्रेक्ट पर काम दे दिया है, और उन्हीं के द्वारा काम किया जा रहा है। इसलिए इस काम के बारे में कुछ भी वह ही बता सकते हैं। वहीं साकेत सेंगर का कहना है कि मुझे तो मनोज वर्मा ने साइड पर बुलाया था, मैं कोई काम नहीं कर रहा। मूल और पेटी कांट्रेक्ट के मामले को लेकर दोनों के अपने-अपने दावों के बीच सवाल ये खड़ा हो गया है कि जब दोनों ही काम करने से इंकार कर रहे हैं तो काम कर कौन रहा है? इस मामले में अधिकारी भी ऊपरी दबाव को देखकर चुप्पी साधे हुए हैं। पत्र भेजा, गर्मी में सप्लाई सिस्टम में परेशानी बढ़गी
सामान की टेस्टिंग कराए जाने के लिए ईएंडएम काे पत्र भेजा है। बताया गया है कि यदि बिना टेस्टिंग अमानक उपकरण लग गए तो गर्मी के सीजन में सप्लाई सिस्टम में परेशानी आएगी।
-श्रीनिवास यादव, डीजीएम/ एसटीसी बिजली कंपनी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *