एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर मौत

भास्कर न्यूज | अमृतसर रामबाग के अधीन आते एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार टिप्पर ने स्कूटी सवार को कुचल दिया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार रात 10 बजे हुआ। मृतक की पहचान कर्म सिंह (42) निवासी फतेह सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। कर्म सिंह ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। थाना एसएचओ अमनदीप कौर ने बताया कि सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। आरोपी चालक टिप्पर के साथ फरार है जिसे जल्द काबू किया जाएगा। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया। मृतक की पत्नी बलजीत कौर ने बताया कि कर्म सिंह बल कलां मजीठा स्थित एक फैक्टरी मालिक के पास बतौर कार ड्राइवर काम करते थे। रोजाना की तरह शनिवार रात काम से स्कूटी पर घर आ रहे थे। जैसे ही वह ए​लिवेटेड रोड पर आए तो पीछे से तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मारकर कुचल दिया। पति की मौके पर ही मौत हो गई। बलजीत कौर ने बताया कि उनका 11 साल का बेटा तो 8 साल बेटी है। घर में कमाने वाले सिर्फ पति थे। बता दें कि 2024 से अप्रैल 2025 तक की बात करें तो 13 हादसे इस एलिवेटेड रोड पर हो चुके हैं। 5 हादसों में चालकों की मौत हुई है। 3 मामलों में तो टक्कर लगने से 3 युवक पुल से नीचे गिर चुके हैं। इसके अलावा एलिवेटेड रोड पर स्पीड लिमिट 50 रखी गई है मगर वाहन चालक 80 से 100 की स्पीड में गुजरते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *