भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने एल्युमिनियम का तार चोरी करने वाली गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक कंपनी से 80 लाख रुपए का तार चोरी करके मथुरा में जाकर बेच दिया। पुलिस ने आरोपियों से एक कार और लोडिंग वाहन को भी जब्त किया है। सीओ ग्रामीण आकांक्षा ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को एक चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें बताया गया था की राज कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड शिव में झीलरा इलाके में स्थित है। शिकायत में एल्युमिनियम के तार चोरी की घटना बताई गई थी। इस मामले की तफ्तीश सेवर थाना अधिकारी रणवीर सिंह कर रहे थे। पुलिस की टीम ने 13 जनवरी को 7 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक कार और एक लोडिंग वाहन को जब्त किया गया था। आरोपियों से पूछताछ के बाद 4.5 टन एल्युमिनियम बरामद कर लिया गया है। अभी भी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में सामने आया है कि दो कबाड़ी का काम करने वाले लोग हैं। बिलाल और आरिफ उनकी तलाश अभी जारी है। उनकी गिरफ्तारी के बाद और भी माल की बरामदगी हो सकती है। 13 तारीख को 7 लोगों को गिरफ्तार कर 3 दिन का रिमांड लिया गया था। जिसके बाद सारी घटना का खुलासा हो सका। आरोपियों में ज्यादातर लोग मथुरा के रहने वाले हैं। इसमें कुछ आरोपी ऐसे हैं जो पहले व्यापार करते थे और जब उनका व्यापार ठप हो गया तो, वह चोरी करने लगे। सीओ ग्रामीण आकांक्षा ने बताया कि 10 जनवरी को कंपनी के लोग फार्म के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सीसीटीवी में कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। जिसमें पता लगा की कंपनी से 32 रैकेट एल्युमिनियम तार के ड्रम चोरी किए गए हैं। जिनकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह चोरी किए गए तारों को मथुरा के शिवाजी नगर स्थित कान्हा इंटरप्राइजेज कंपनी को बेचते थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने वहां से 54 क्विंटल एल्युमिनियम का तार और तार को पिघलाकर बनाई गई सिल्लियों को जब्त कर लिया है।


