एल्विश पर पुलिस का कसेगा शिकंजा:नोएडा पुलिस ने फोन डेटा रिकवर के लिए लिखा लेटर, सांपों की तस्करी से जुड़ा है मामला

यूट्यूबर एल्विश यादव व उसके साथियों का मोबाइल डेटा रिकवर किया जाएगा। इसके लिए नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद स्थित निवाड़ी लैब प्रबंधन को लेटर भेजा है। निवाड़ी लैबोरेटरी के संयुक्त निदेशक को भेजे गए पत्र में नोएडा पुलिस ने केस को हाई प्रोफाइल बताते हुए 7 दिन के भीतर मोबाइल की डाटा रिकवरी की रिपोर्ट मांगी है। पुलिस को आशंका है कि एल्विश और उसके साथियों के मोबाइल में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से संबंधित कई अहम डेटा है। 3 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
3 नवंबर 2023 को पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के एक सदस्य ने राहुल, टीटू, जयकरण, नारायण, रविनाथ, एल्विश व अन्य के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप था कि रेव पार्टी में सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता है और एल्विश इसमें शामिल है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सपेरों के पास से सांपों का जहर बरामद किया था। इसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया था। जांच में सांपों के जहर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद से नोएडा पुलिस ने एल्विश पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश को किया था अरेस्ट
केस दर्ज होने के करीब 135 दिन के बाद नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था। अन्य नामजद आरोपी पहले ही जेल जा चुके थे। एल्विश का नाम सांपों के जहर की सप्लाई में आने के बाद मामला हाई प्रोफाइल बन गया था और लंबे समय तक सुर्खियों में था। पुलिस ने नवंबर में उसे नोटिस भेजा था। इसके बाद आधी रात को एल्विश कोतवाली सेक्टर-20 पहुंच गया था। यहां उससे पुलिस ने पूछताछ की गई थी। फिर एल्विश से दोबारा पूछताछ नहीं हुई थी। दोबारा पूछताछ करने के बाद किया था गिरफ्तार
दोबारा पूछताछ के लिए जब एल्विश नहीं आया तो नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके दो अन्य साथी विनय यादव और ईश्वर यादव की गिरफ्तारी हुई थी। एल्विश के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के अलावा एनडीपीएस एक्ट की धाराएं लगाई गईं थीं। एल्विश मामले की जांच इस समय सेक्टर-20 थाने की पुलिस कर रही है। ……………………………… ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ के बैंक में 42 लॉकर काटने का VIDEO:बैग-रस्सी लेकर 3 बदमाश अंदर घुसे; गोल्ड लोन का लॉकर टच नहीं किया लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक में लॉकर काटने का सीसीटीवी सामने आया है। बदमाश हुडी पहनकर अंदर घुसे। बार-बार सीसीटीवी की ओर देख रहे थे। फुटेज में तीन बदमाश बैंक के अंदर दिख रहे हैं। एक बदमाश के हाथ में बैग है, जबकि दूसरे के हाथ में रस्सी और मोबाइल दिख रहा है। तीसरा बदमाश लॉकर काटता दिख रहा है। फुटेज रविवार (22 दिसंबर) तड़के 4.36 बजे का है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *