एवीवीएनएल की प्रतियोगिता के ट्रायल हुए

सीकर | स्वामी केशवानंद शिक्षण संस्थान में अजमेर विद्युत निगम के तहत निगम स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। सीकर वृत्त के विभिन्न खंड व उपखण्ड के कर्मचारी व अभियंताओं ने भाग लिया। निगम स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजसमंद जिले में 22 से 24 जनवरी तक होगा। इस मौके पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि कर्मचारियों में टीम भावना, अनुशासन का भी विकास करते हैं। अधिशासी अभियंता ग्रामीण हेमराज, कार्मिक अधिकारी चंदन गुप्ता, सहायक अभियंता रवींद्र कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *