एशियन गेम्स 2026- क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से शुरू होंगे:टी-20 फॉर्मेट में होंगे मैच, 2023 में भारतीय मेंस-विमेंस टीम ने गोल्ड जीता था

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट शेड्यूल का ऐलान मंगलवार को किया गया। एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे। जापान 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी करेगा। हालांकि, आइची-नागोया एशियाई खेल आयोजन समिति (AINAGOC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन की शुरुआत आधिकारिक उद्घाटन समारोह से नौ दिन पहले ही हो जाएगी। एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मुकाबले आइची प्रांत के कोरोगी एथलेटिक पार्क में होगा। मेंस कैटेगरी में 10 टीमें हिस्सा लेंगी
विमेंस क्रिकेट मैचेज 17 सितंबर से शुरू होंगे और मेडल मैच 22 सितंबर को होंगे। विमेंस कैटेगरी में आठ टीमें हिस्सा लेंगी। इसके मैच क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे। मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होंगे और 13 अक्टूबर को मेडल फाइनल के साथ समाप्त होगा। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी और क्वार्टरफाइनल से पहले तीन दिन के प्रीलिमिनरी मैच खेले जाएंगे। सभी मैच दिन में डबल हेडर होंगे। सुबह का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे) शुरू होगा, जबकि दोपहर का मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा। क्रिकेट चौथी बार एशियन गेम्स का हिस्सा होगा
क्रिकेट एशियाई खेलों में चौथी बार शामिल होगा। ग्वांगझू 2010 एशियाई खेलों में क्रिकेट सबसे पहली बार शामिल हुआ था। बाद में इंचियोन 2014 में इसकी वापसी हुई, हालांकि इन मैचों को अंतरराष्ट्रीय दर्जा नहीं दिया गया था। 2022 में हांगझोऊ चीन में हुए एशियन गेम्स का विजेता भारत था। 2026 में क्रिकेट चौथी बार इस गेम्स का हिस्सा होगा। 2018 हटाए जाने के बाद 2023 में क्रिकेट की वापसी
इंचियोन 2014 के बाद एशियन गेम्स को जकार्ता 2018 में से हटा दिया गया था। इसके बाद हांगझोऊ ​​​​2022 में क्रिकेट की वापसी हुई और इस बार सभी मैचों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दर्जा दिया गया। भारत ने हांगझोऊ 2022 में मेंस और विमेंस दोनों में गोल्ड मेडल जीता। अफगानिस्तान और श्रीलंका ने मेंस और विमेंस में सिल्वर मेडल, जबकि बांग्लादेश ने दोनों में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 2026 एशियाई खेलों के मैच ऐची में आयोजित किए जाएंगे। ओलिंपिक 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट
क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद LA 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *