एशिया कप- पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराया:मोहम्मद हारिस की फिफ्टी, सईम, मुकीम और फहीम को 2-2 विकेट

पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में जीत से शुरुआत की है। टीम ने 161 रन चेज कर रही ओमान को 16.4 ओवर में 67 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ टीम ने 93 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। यह पाकिस्तान की पहली जीत है। टीम ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के दूसरे स्थान पर है। भारतीय टीम नेट रन रेट ज्यादा होने के कारण नंबर-1 पर है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। मोहम्मद हारिस ने 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 7 चौके और 3 छक्के लगाए। ओपनर साहिबजादा फरहान 29 और फखर जमान ने नाबाद 23 रन बनाए। ओमान से आमिर कलीम और फैसल शाह ने 3-3 विकेट झटके। ओमान की ओर से हमाद मिर्जा ने 27 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब, सुफियान मुकीम और फहीम अशरफ को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड मैच के बाद पॉइंट्स टेबल दोनों टीमों की प्लेइंग-11

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *