एसआईआर के लिए ओटीपी साझा न करें

मनेंद्रगढ़ | भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए चेतावनी जारी की है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया से संबंधित किसी भी सेवा के लिए मतदाताओं से कभी भी ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगा जाता है। आयोग ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा फोन कॉल, मैसेज या किसी अन्य माध्यम से ओटीपी या निजी जानकारी मांगी जाती है, तो यह निश्चित रूप से धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है और मतदाताओं को तुरंत सावधान हो जाना चाहिए। आयोग ने जोर देकर कहा है कि मतदाता अपनी व्यक्तिगत जानकारी, विशेषकर ओटीपी, बैंक विवरण, आधार संख्या, मोबाइल नंबर से जुड़ी संवेदनशील जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *