एसआईआर ड्यूटी कर रहे बीएलओ को फोड़ा सिर:शराब के नशे में धुत युवक ने कहा- मेरे मोहल्ले में ये काम नहीं चलेगा, विवाद के पत्थर से कर दिया हमला

मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान एक बीएलओ पर शराब के नशे में धुत युवक ने हमला कर दिया। आरोपी जावेद हुसैन ने बीएलओ को कहा कि मेरे मोहल्ले में ये सब काम मत करो। यहां से चलो जाओ वरना बुरा होगा। आस-पास मौजूद युवकों ने कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माना और बीएलओ पर पत्थर से वार कर दिया। एसडीएम और पुलिस मौके पर पहुंचे
घटना मंगलवार की है। जानकारी मिलते ही छावनी एसडीएम हितेश पिस्दा और खुर्सीपार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस ने आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। घर-घर सर्वे के दौरान हुआ हमला
खुर्सीपार थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रार्थी रूपेश कुमार जोशी (35 वर्ष), निवासी अटल आवास बोगदा पुल जामुल, सेक्टर-11 शासकीय प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक हैं। निर्वाचन आयोग ने उन्हें एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए विधानसभा क्षेत्र 65 भिलाईनगर के भाग संख्या 117 में बीएलओ की ड्यूटी दी थी। 25 नवंबर को वे निगम कर्मचारी पी. कार्तिक और दिनेश के साथ वार्ड-44, लक्ष्मीनारायण वार्ड के गोकुल नगर इलाके में घर-घर जाकर गणना पत्रक संग्रहित कर रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के जावेद ने बीएलओ के साथ बहस करना शुरू कर दिया। मेरे मोहल्ले में ये सब काम मत करो। यहां से भाग जाओ वरना मैं मारूंगा। इसके बाद उसने पत्थर से बीएलओ के उपर हमला कर दिया। गंभीर चोट के बाद तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती
दोपहर करीब 1 बजे जावेद हुसैन, निवासी उड़िया मोहल्ला,बीएलओ रूपेश जोशी से गाली-गलौज करने लगा। उसने धमकी दी कि “यहां से भाग जा, नहीं तो बहुत मारूंगा। इसके बाद उसने बीएलओ के सिर पर वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि रूपेश को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। बीएलओ के साथ मौजूद निगम कर्मचारियों कार्तिक और दिनेश ने बीच बचाव करते हुए किसी तरह रूपेश को आरोपी से छुड़ाया। कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे आगे नहीं आते, तो आरोपी बीएलओ की हत्या भी कर सकता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *