एसआईआर में मंडला प्रदेश में चौथे स्थान पर:शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाला पहला आदिवासी जिला बना; कलेक्टर ने दी बधाई

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में मंडला जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिले ने प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया और यह उपलब्धि हासिल करने वाला पहला आदिवासी जिला बन गया, जिसने शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण का लक्ष्य पूरा किया। शनिवार शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार, जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों-105 बिछिया, 106 निवास और 107 मंडला ने गणना पत्रकों के डिजिटलाइजेशन कार्य में 100 लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मंडला एक घने वन क्षेत्रों, दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सीमित नेटवर्क सुविधाओं वाला जिला है। ऐसे में यह सफलता सामान्य उपलब्धि नहीं है। नेटवर्क समस्याओं, कठिन भू-भाग और दूरदराज के गांवों के कारण फील्ड में कार्यरत टीमों को अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ा। कलेक्टर ने बीएलओ कर्मचारियों सहित टीम को बधाई दी इसके बावजूद, जिला प्रशासन की टीम ने दिन-रात मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया। टीम ने क्षेत्रीय कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए काम किया। रात के समय में भी ऑनलाइन डेटा फीडिंग और दस्तावेज अपलोड का कार्य जारी रहा, जिससे जिले ने शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन उपलब्धि दर्ज की। इस सफलता पर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी सोमेश मिश्रा ने सभी ईआरओ, एईआरओ, बीएलओ, सुपरवाइजर सहित इस कार्य में जुटे सभी कर्मचारियों और टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बेहतर नेतृत्व, समर्पित टीम और समयबद्ध कार्ययोजना से किसी भी लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *