एसआईटी ने चंडीगढ़ में एसजीपीसी कार्यालय में दी दबिश, नहीं मिला कोई रिकॉर्ड

अमृतसर | श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय पर 15 जनवरी को होने वाली मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पेशी फिर चर्चा में आ गई है। मंगलवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पेश होने के लिए पहले दिए गए सुबह 10 बजे के समय को बदलकर शाम 4.30 बजे कर दिया। इसका कारण उन्होंने सीएम की ओर से 15 जनवरी को व्यस्त रहने के संबंध में दिए गए बयान को बताया। मगर कुछ ही देर बाद सीएम ने बयान जारी कर दिया िक वह निर्धारित समय पर ही सचिवालय में पहुंचने के लिए तैयार हैं। क्योंकि उस दिन उनका कोई और कार्यक्रम नहीं है। भास्कर एक्सपर्ट- सीएम को राजनीतिक बढ़त नहीं देना चाहता सचिवालय मुख्यमंत्री को बुलाकर श्री अकाल तख्त साहिब का सचिवालय खुद को फंसा महसूस कर रहा है। पहले राष्ट्रपति के दौरे वाले दिन पेशी के लिए कहा गया। फिर जब लगा सीएम राष्ट्रपति के समागम की जगह सचिवालय को प्राथमिकता देने की बात करके राजनीतिक बढ़त पा रहे हैं तो बिना किसी अर्जी के समय में बदलाव किया गया। यह मुख्यमंत्री की पेशी को टालने का प्रयास है। जसबीर सिंह पट्टी, पंथक मामलों के माहिर लापता पावन स्वरूपों की जांच तेज, एसजीपीसी ने दिया आश्वासन- एसआईटी को जांच के लिए जो भी दस्तावेज चाहिए, नियमों के तहत उपलब्ध कराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *