एसआई की थार ने 4 को कुचला, एक की मौत:सीहोर में भीड़ ने घेरा; बोलीं- मुझे जाने दो, मम्मी-पापा इंतजार कर रहे, FIR के बाद सस्पेंड

सीहोर जिले में शुक्रवार शाम महिला सब इंस्पेक्टर की तेज रफ्तार थार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हुए। शनिवार सुबह घटना का वीडियो सामने आया, जिसमें एसआई कहती दिखीं- मुझे जाने दो, मम्मी-पापा इंतजार कर रहे हैं। हादसा इंदौर-भोपाल हाईवे पर बिलकिसगंज चौराहे के पास हुआ। थार ने पहले सड़क किनारे बैठे कंबल विक्रेताओं को टक्कर मारी और फिर दो बाइक सवारों को अपनी चपेट में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसआई किरण राजपूत आष्टा से भोपाल की ओर आ रही थीं। देखिए हादसे के बाद की 4 तस्वीरें… भीड़ ने कार को रोकी, जाने देने की बात कहती रहीं SI
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एसआई किरण राजपूत को घेर लिया। वीडियो में वह कहती दिखाई दे रही हैं कि मुझे जाने दीजिए, मेरे मम्मी-पापा भोपाल में इंतजार कर रहे हैं। जबकि लोग जिद पर अड़े थे कि वे घायलों को अस्पताल लेकर जाएं और इलाज कराएं। करीब एक घंटे बाद डायल-112 आई और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एक की इलाज के दौरान भोपाल में मौत
उज्जैन के कंबल विक्रेता वकील (28) और लखन (16) और भोपाल के बाइक सवार हृदेश राजोरिया (40) और उनके रिश्तेदार विजय (46) गंभीर रूप से घायल हुए। गंभीर हालत में उन्हें भोपाल लाया गया, जहां विजय शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला एसआई पर FIR, एसपी ने सस्पेंड किया
सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा ने बताया कि घटना में लापरवाही स्पष्ट होने पर थार वाहन चला रहीं उप निरीक्षक किरण राजपूत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना को गंभीर लापरवाही और कदाचार मानते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला ने किरण सिंह राजपूत को तत्काल सस्पेंड कर रक्षित केंद्र सीहोर अटैच कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सीहोर को सौंपी गई है। ये खबर भी पढ़ें…
छतरपुर में यूपी के ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला
छतरपुर में सागर-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। जवाहर रोड स्थित पंजाब बैंक चौराहे के सामने बस स्टैंड की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *