एसआई भर्ती 2021:खुलासा…तीनों दिन के पेपर लीक; हेल्थ विभाग के एएओ के पास थे लीक 600 सवाल

एसआई भर्ती-2021 के तीनों दिन के पेपर परीक्षा के 15 दिन पहले ही लीक हो गए थे। एसआई भर्ती परीक्षा 13, 14 और 15 सितंबर 2021 काे हुई थी। तीनों दिनों के 6 प्रश्न पत्राें के ​हाथ से लिखे 600 प्रश्न संयुक्त निदेशक चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग, उदयपुर में नियुक्त एएओ पुरुषोत्तम दाधीच निवासी नागौर को 15 दिन पहले ही मिल गए थे। पुरुषोत्तम ने लीक पेपर अपनी महिला मित्र कांस्टेबल रेणु और उसकी बहन को दिए थे। रेणु की परीक्षा 13 सितंबर 2021 को अजमेर में थी। जबकि उसकी बहन का पाली में सेंटर गया था। रेणु पास हो गई, लेकिन बहन फिजिकल में फेल हो गई। आरपीए ट्रेनिंग सेंटर से रेणु की गिरफ्तारी अक्टूबर 2024 में हुई थी। एसओजी की पूछताछ में उसने पेपर पुरुषोत्तम द्वारा उपलब्ध करवाना बताया। वहीं, भनक लगते ही पुरुषोत्तम दाधीच 9 अक्टूबर 2024 को छुट्टी लेकर फरार हो गया। वह तीन बार अपनी छुट्टियों को बढ़वा चुका है। एसओजी की टीमें दाधीच का लगातार पीछा करते हुए हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु में छापे मार चुकी हैं, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। अब एसओजी उस पर ईनाम घोषित करने वाली है। बड़ा सवाल : एएओ को किसने दिए हाथ से लिखे पेपर? पुरुषोत्तम एसओजी के लिए अब जरूरी इसलिए हो गया है, क्योंकि उसके पास तीनों दिन की दाेनाें पारियों के सभी 6 पेपर के सवाल थे। एसओजी ने आरपीएससी सदस्य रामू राम राईका काे 1 सितंबर काे 2024 काे गिरफ्तार किया था। तब सामने आया था कि राईका ने अपने बेटे देवेश व बेटी शाेभा के लिए हाथ से लिखा हुआ प्रश्न पत्र प्राप्त किया था। ऐसे में अंदेशा है कि राईका काे भी पुरुषोत्तम ने ही लीक पेपर दिया। राईका और पुरुषोत्तम नागौर जिले के हैं और दोनों पुराने परिचित हैं। अब पुरुषोत्तम के पकड़ में आने पर ही पता चलेगा कि उसे पेपर कहां से मिले थे और उसने किस-किस गैंग को पेपर दिया। इंटरव्यू के समय अजमेर में 10 दिन रुका था पुरुषोत्तम एसआई भर्ती-2021 के इंटरव्यू के दाैरान पुरुषोत्तम 10 दिन अजमेर सर्किट हाउस में रुका था। उसी ने रेणु काे इंटरव्यू दिलवाया। एसओजी ने पुरुषोत्तम के अजमेर में रहने का रिकाॅर्ड लिया है। वहीं, एसओजी ने संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग उदयपुर को 15 दिसंबर 2024 को उसका वेतन रोकने के लिए पत्र लिखा। इसके बाद पुरुषोत्तम का वेतन बंद किया जा चुका है। एआई भर्ती में चयनितों की जिलेवार लिस्ट
जयपुर 102, जालोर 35, पाली 21, सिरोही 46, बाड़मेर 38, जैसलमेर 16, जोधपुर 56, नागाैर 56, सीकर 46, झुंझुनूं 46, चूरू 19, बीकानेर 33, गंगानगर 18, हनुमानगढ़ 22, अलवर 38, दाैसा 29, भरतपुर 30, धाैलपुर 11, करोली 13, टाेंक 13, सवाईमाधोपुर 19, कोटा 6, बूंदी 3, बांरा 3, झालावाड़ 0, अजमेर 21, भीलवाड़ा 12, राजसमंद 1, चितौड़गढ़ 4, उद‌यपुर 22, डूंगरपुर 21, बांसवाड़ा 21, प्रतापगढ़ 11, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) 1 “एसओजी जयपुर से 15 दिसंबर काे पत्र मिला था। पत्र में पेपर लीक के आरोपी पुरुषोत्तम दाधीच का वेतन राेकने के लिए लिखा गया था। ऐसे में अब आरोपी पुरुषोत्तम का वेतन और उसकी छुट्टियों की स्वीकृति राेक दी गई।”
-प्रकाश शर्मा, संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग, उदयपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *