एसईसीएल का स्वास्थ्य और शिक्षा में योगदान:रामकृष्ण मिशन डिस्पेंसरी और साइंस कॉलेज को 75 लाख की मदद

एसईसीएल बिलासपुर ने सीएसआर योजना के तहत स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की है। कंपनी ने रामकृष्ण मिशन और शासकीय ई. राघवेंद्र राव पीजी साइंस कॉलेज को कुल 75.13 लाख रुपए की सहायता देने का निर्णय लिया है। रामकृष्ण मिशन की मां सारदा चैरिटेबल डिस्पेंसरी को 61.96 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। इस राशि से डिस्पेंसरी में दंत चिकित्सा, फिजियोथेरेपी, नेत्र देखभाल, पैथोलॉजी और ओपीडी सेवाओं के लिए उपकरण खरीदे जाएंगे। यह सुविधाएं बिलासपुर शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को लाभान्वित करेंगी। साइंस कॉलेज को दी जाएगी वित्तीय मदद साइंस कॉलेज को 13.17 लाख रुपए की वित्तीय मदद प्रदान की जाएगी। यह राशि एम.एस.सी. भौतिकी कक्षा और लैब के उन्नयन में खर्च की जाएगी। इससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक और शोध सुविधाएं मिलेंगी। एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में सी.एम. वर्मा, महाप्रबंधक (सीएसआर), सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और दोनों संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *