एसएमएस स्टेडियम:जयपुर में क्रिकेट का शुभआगमन; श्रेयस, सूर्या भी खेलेंगे, SMS में मैच नहीं

भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मंगलवार को जयपुर में खेलते नजर आएंगे। इनके साथ यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे। हालांकि, क्रिकेट प्रेमियों के लिए निराशा की बात ये है कि इनमें से कोई भी मैच एसएमएस स्टेडियम में नहीं खेला जाएगा। शुभमन गिल केएल सैनी स्टेडियम में गोवा के खिलाफ पंजाब टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव के मुकाबले जयपुरिया एकेडमी ग्राउंड पर होंगे। श्रेयस को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है, जिसके बाद वे हिमाचल के खिलाफ मुंबई टीम की कप्तानी करेंगे। शार्दुल ठाकुर के चोटिल होने के कारण श्रेयस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पिछले मैच में फिट न होने के कारण नहीं खेल सके शुभमन गिल भी मंगलवार को मैदान में वापसी करेंगे। मुंबई से रोहित और पंजाब से अभिषेक पहले खेल चुके हैं जयपुर में, अब दो कप्तान और जयपुर पहुंचे अक्टूबर के बाद गिल-अय्यर की 50 ओवर फॉर्मेट में वापसी विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले मंगलवार को खेले जाएंगे। शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर करीब दो महीने बाद 50 ओवर फॉर्मेट में उतरेंगे। दोनों ने अपना पिछला वनडे मैच अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। पंजाब और मुंबई दोनों टीमें मौजूदा सीजन में अपनी पांचवीं जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *