लुधियाना| अखिलेश मैंगी मेमोरियल सोसाइटी की तरफ से वीरवार को सड़क सुरक्षा फोर्स लुधियाना रेंज की टीम को 25 फर्स्ट ऐड किट दी। इस पहल का उद्देश्य एसएसएफ टीमों को आपातकालीन स्थिति में तत्परता से सहायता प्रदान करना था। वितरण कार्यक्रम की देखरेख डीएसपी ब्रिज मोहन, और एसएसएफ रेंज इंचार्ज जरनैल सिंह की अगुवाई में की गई।


