एसके अस्पताल में 400 नए कंबल मंगवाए, मरीजों को दिए जाएंगे

भास्कर संवाददाता | सीकर एसके अस्पताल में 400 नए कंबल खरीदे गए हैं, ताकि वार्डों में भर्ती मरीजों को सर्दी से बचाया जा सके। नए कंबल मिलने से भर्ती मरीजों में संक्रमण का खतरा भी घटेगा। अस्पताल प्रबंधन ने नए कंबल वार्डों में वितरित कर दिए हैं। दरअसल एसके और जनाना अस्पताल में हर दिन 300 से ज्यादा मरीज भर्ती रहते हैं। अस्पताल में पहले मंगवाई गई कंबल पुरानी हो चुकी हैं। पुरानी कंबल से भर्ती मरीजों को संक्रमण खतरा था। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने खादी बोर्ड से 400 नए कंबल मंगवाए, जो सर्दी में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बेडशीट भी मंगवाई गई हैं। भर्ती मरीज की बेडशीट हर दिन बदली जाएगी। इधर, मामले में डॉ. बीएल राड़ ने बताया कि वार्डों में कई बीमारियों के बीमार भर्ती रहते हैं, जो अलग-अलग संक्रमण वाले होते हैं। ^अस्पताल में 400 नए कंबल मंगवाए हैं, ताकि सर्दी में भर्ती मरीजों को तकलीफ न हो। ये वार्डों में वितरित कर दिए गए हैं। हमारा प्रयास है कि भर्ती मरीजों को साफ-सुथरी बेडशीट और कंबल मिले, ताकि संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। डॉ. केके अग्रवाल, अधीक्षक, एसके अस्पताल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *