भास्कर न्यूज | जालंधर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के गठन के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने शुक्रवार को जारी कर दी है। राजनीतिक दलों और सिख संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि ड्राफ्ट सूची 21 अक्टूबर 2023 से 15 दिसंबर 2024 के बीच चलाए गए मतदाता पंजीकरण अभियान के आधार पर तैयार की गई है। योग्य मतदाता 24 जनवरी तक ड्राफ्ट सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इनकी समीक्षा और निस्तारण संबंधित पुनरीक्षण 5 फरवरी तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी को होगा। शहर मतदान केंद्र मतदाता डीसी ने कहा कि मसौदा मतदाता सूची में छह बोर्ड हैं। इनमें 365 मतदान केंद्रों के 1,83,125 मतदाता शामिल हैं। वहीं एसडीएम फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर को क्रम अनुसार: फिल्लौर, शाहकोट और नकोदर बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है, जबकि जालंधर के लिए जालंधर नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर, आदमपुर के लिए एसडीएम-1, करतारपुर बोर्ड निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एसडीएम-2 रिवाइजिंग अथॉरिटी लगाए गए हैं। डीसी ने बताया कि योग्य मतदाता 24 जनवरी तक अपना पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं।


