एसजीपीसी ने बाढ़ग्रस्त इलाकों में किए राहत कार्यों का ब्यौरा किया सार्वजनिक

भास्कर न्यूज | अमृतसर एसजीपीसी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत कार्यों और संगतों द्वारा भेजी जा रही आर्थिक सहायता का सारा ब्यौरा जारी कर दिया। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने जानकारी कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई है। एसजीपीसी ने राहत कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए का फंड अलग रखा है। 19 सितंबर तक की प्राप्त सहायता और खर्च का ब्यौरा वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अब तक 6 करोड़ 9 लाख 49 हजार रुपए से अधिक की राशि एसजीपीसी को प्राप्त हुई है। धा संगतों द्वारा भेजी गई खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी सामान भी पीड़ितों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मनण, अंतरिम सदस्य अमरीक सिंह विछोआ आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *