एसजीपीसी ने बाढ़ प्रभावित स्कूली बच्चों को दी सहायता

अमृतसर | एसजीपीसी ने श्री दरबार साहिब से हरार कलां और लखूवाल गांवों के बाढ़ प्रभावित स्कूली बच्चों के लिए पेयजल और खाद्य सामग्री भेजी है। गौरतलब है कि एक स्कूल शिक्षक ने बाढ़ के कारण आए गंदे पानी के बारे में एक पोस्ट किया था और बच्चों के लिए पेयजल की मांग की थी। जब यह बात शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संज्ञान में आई, तो अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देशानुसार, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने प्रबंधक राजिंदर सिंह रूबी को बच्चों के लिए उचित व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा था। बुधवार को एसजीपीसी की टीम ने अजनाला के हरार कलां और लखूवाल गांवों में जाकर स्कूली बच्चों को साफ पानी और खाद्य सामग्री पहुंचाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *