एसजीपीसी पाकिस्तान नहीं भेजेगी श्रद्धालुओं का जत्था:भारत-पाक में तनाव को देखते हुए लिया निर्णय, सरकार ने भी लगाई पाबंदियां

अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कमेटी ने महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान जाने वाले सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजने का निर्णय लिया है। एसजीपीसी सचिव सरदार जगतार सिंह ने इस निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 29 जून 2025 को होना था। कई श्रद्धालुओं ने इस यात्रा के लिए अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा दिए थे। एसजीपीसी हर साल इस अवसर पर श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है। लेकिन इस बार दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है। साथ ही भारत सरकार ने यात्रा पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। इन्हीं कारणों से यह निर्णय लिया गया है। श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए शिरोमणि कमेटी के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *