केतार| प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को आदिवासी बहुल परती कुशवानी पंचायत के एसटी किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरण प्रमुख चंद्रावती देवी, बीडीओ प्रशांत कुमार, मुखिया मुनि देवी और बीटीएम राकेश कुमार ने किया। इस अवसर पर बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि फ़सल विस्तार योजना के तहत 250 अनूसूचित जनजाति किसानों के बीच 10-10 किलो मूंगफली बीज का वितरण किया गया है।इस दौरान किसानों को मूंगफली की बोवाई, कुडा़ई, देख-रेख सहित अन्य जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि जो किसान बाहरी राज्यों में पलायन करते हैं उन किसानों को रोकने के लिए सरकार एसटी किसानों को निशुल्क मूंगफली बीज दे रही है। ताकि वो इस खेती से जुड़कर रोजगार कर सकें आत्मनिर्भर बन सकें। मौके पर उपस्थित किसान राजकुमारी देवी, शकुंतला देवी उर्मिला देवी ,लीलावती देवी बबिता देवी, सविता देवी, पूजा देवी ,रेशमा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।


