एसडीआरएफ फंड घोटाले को लेकर भाजपा ने आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज| लुधियाना आम आदमी पार्टी सरकार पर राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) के 12,000 करोड़ रुपये के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा ने महानगर के विभिन्न वार्डों में धरना प्रदर्शन किया। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने आप सरकार पर बाढ़ पीड़ितों की राशि हड़पने का आरोप लगाया। रजनीश धीमान ने कहा कि यह धनराशि बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए थी, लेकिन सरकार ने इसे अन्यत्र खर्च कर दिया। उन्होंने मांग की कि इस मामले में आप सरकार पर आपराधिक केस दर्ज होना चाहिए। धीमान ने आरोप लगाया कि नदियों में अंधाधुंध खनन से उनका प्राकृतिक मार्ग बदल गया है, जिसके चलते पंजाब की हजारों एकड़ जमीन डूब गई और लोग खून के आंसू रोने पर मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि जिस बदलाव की उम्मीद में जनता ने आप को सत्ता सौंपी थी, आज वही पार्टी जनता को त्राहि-त्राहि करने पर मजबूर कर रही है। मुख्यमंत्री और मंत्री चैन की नींद सो रहे हैं, जबकि पंजाब बाढ़ से तबाह हो रहा है। इस मौके पर भाजपा पार्षद, वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा ने महानगर के विभिन्न वार्डों में धरना प्रदर्शन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *