एसडीएम ने संभाला नपा प्रशासक का पदभार

नारायणपुर| नपा की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल 5 जनवरी को समाप्त हो गया है। राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होते ही वहां प्रशासक पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसके तहत नारायणपुर नगर पालिका अध्यक्ष का कार्यकाल खत्म होने से 6 जनवरी को एसडीएम वासु जैन ने नगरपालिका में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *