पन्ना जिले में पदस्थ एसडीओपी एसपीएस बघेल के लौर थाना क्षेत्र स्थित सगरा गांव के सूने पड़े पुश्तैनी मकान में शनिवार रात चोरी हो गई। बदमाश घर का ताला तोड़कर 40 हजार नकद और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने रविवार सुबह एसडीओपी को दी, जिन्होंने तुरंत एडिशनल एसपी और एसपी को फोन किया। हालांकि, किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया। इसके बाद थाना प्रभारी को सूचना दी, लेकिन पुलिस 4 घंटे बाद पहुंची। एसडीओपी बघेल वर्तमान में अपने परिवार के साथ पन्ना में रहते हैं और उनका पुश्तैनी घर आमतौर पर बंद रहता है।


