गढ़वा| ग्यारहवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज, गढ़वा में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर योग प्रशिक्षकों के द्वारा योग के फायदे बताते हुए योगासन कराया गया। मौके पर प्राचार्य प्रो निकलेश चौबे ने कहा कि जीवन में निरोग रहने के लिए योग आवश्यक है। वर्तमान व्यस्तम जीवन में हमें अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग एक बेहतरीन उपाय है। प्रो संजय केशरी ने योग के फायदे बताए। वहीं डॉ उमेश सहाय ने योग पर प्रकाश डाला। मुख्य रुप से अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपाल भांति, भस्त्रिका, शिर्षासन, पवन मुक्त आसन, अग्निसार आदि आसन कराये गये तथा इसके लाभ भी बताए गये। साथ ही बच्चों व शिक्षकों को योग के विभिन्न आसन कराए गए।


