एसपी ऑफिस पर राजपूत समाज ने जताया विरोध:आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन राठौड़ के लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर पर कार्रवाई की मांग

आरटीडीसी के पूर्व चैयरमेन धर्मेंद्र राठौड़ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने को लेकर राजपूत छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान की ओर से मंगलवार को विरोध किया गया। राजपूत समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर धर्मेंद्र राठौड़ की छवि धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। राजपूत छात्रावास एवं शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष सुमेर सिंह ने बताया कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के संबंध में शहर में अलग-अलग जगह पर पोस्टर लगाए गए। जिसमें धर्मेंद्र राठौड़ को दलाल और चोर सहित अजमेर छोड़ लिखा हुआ था। इससे समाज के प्रतिशत व्यक्ति की छवि खराब हुई है। अध्यक्ष ने बताया कि धर्मेंद्र राठौड़ की छवि खराब करने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए। इससे राजपूत समाज और समाज की समाज संस्थानों में आक्रोश प्राप्त है। समाज के लोगों ने मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन देकर मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर समाज की ओर से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। यह खबर भी पढ़े….. RTDC के पूर्व चैयरमेन को बताया दलाल और चोर:कांग्रेस की आपसी लड़ाई सड़क पर, अब लगाए पोस्टर; एसपी को दी शिकायत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *