एसपी कार्यालय के सामने पान की दुकान में चोरी:धमतरी में चोरों ने दरवाजे का रॉड तोड़कर 30 हजार का सामान और नकदी उड़ाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने स्थित पान की दुकान में चोरी हुई है। दुकान के मालिक मुरलीधर साहू ने शुक्रवार रात दुकान बंद की थी। सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा हुआ मिला। चोरों ने दुकान का ताला नहीं तोड़ा, बल्कि दरवाजे का रॉड तोड़कर अंदर घुसे। दुकान से 25 हजार रुपए नकद, 2-3 हजार रुपए के छुट्टे और सिगरेट सहित कुल 30 हजार रुपए का सामान चोरी हुआ है। स्थानीय लोगों ने फोन कर दुकान खुली होने की सूचना मालिक को दी। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सिटी कोतवाली प्रभारी राजेश मराई के अनुसार, दुकान मालिक ने मौखिक शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक लिखित शिकायत या एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *