एसपी की ट्रैफिक अमले को हिदायत आम नागरिकों से अभद्र व्यवहार न करें

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात जवानों को एसपी अंकिता शर्मा ने ​संयमित ​व्यवहार की हिदायत दी है। इसके लिए एसपी शर्मा ने बाकायदा आदेश भी जारी किया है। जिसमें आम लोगों से संय​मित और शिष्ट व्यवहार करने कहा है। दरअसल कई दफे ऐसी शिकायत सामने आती है। जिसमें चे​िंकंग के नाम पर लोगों से अभद्रता और विवाद जेसी स्थिति निर्मित होती है। इसे देखते हुए एसपी शर्मा ने ट्रैफिक व्यवस्था में तैनात अफसर- जवानों को छोटी – मोटी त्रुटियों पर उत्तेजित होकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी है। जवानों को संवेदनशीलता के साथ तैनात होने और जन सहयोग, समझाइश व जागरुकता के साथ व्यवस्था बनाने कहा है। वहीं एसपी शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक जवान से विवाद करता है और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रयास करता है, तो उसकी शिकायत तत्काल संबंधित थाने में दर्ज कराए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *