कोंडागांव| एसपी येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने सोमवार को केशकाल थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाने की व्यवस्था, सुरक्षा उपायों और लंबित मामलों की समीक्षा की। एसपी ने रिकॉर्ड प्रबंधन, शस्त्रागार और अन्य आवश्यक संसाधनों का जायजा लिया। थाना स्टाफ से सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण को लेकर चर्चा की। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण और अपराध जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।


