एसपी ने जिले के 28 में से एक साथ 22 थानों के इंचार्ज बदले, सूची जारी

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़ एसपी मनीष त्रिपाठी ने मंगलवार को 22 इंस्पेक्टर व 15 सब इंस्पेक्टर के स्थानांतरण व पदस्थापन आदेश जारी किए। इससे जिले के 28 में से 22 थानों के प्रभारी भी एक साथ बदल गए। पुलिस निरीक्षकों की सूची अनुसार तुलसीराम को पुलिस लाइन से थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ प्रभारी पद पर लगाया गया। हालांकि वे कुछ समय से इसी पद से अटैच थे। अब विधिवत पदस्थापन किया गया। शहर के सदर थाना में प्रेमसिंह, महिला थाना में निधि सिंह, चंदेरिया में मोतीराम, बस्सी में चंपाराम, गंगरार मेंं श्यामाराम भादू, साड़ास में संजीव स्वामी, राशमी में रतनसिंह, कपासन में सुनील शर्मा, आकोला में लक्ष्मणसिंह, भूपालसागर में घेवरचंद, बड़ीसादड़ी में भवानीशंकर सुथार, डूंगला में शैतानसिंह, भदेसर में विनोद मेनारिया, बेगूं में कमलचंद मीणा व भैसरोड़गढ़ में पोखरमल को थानाधिकारी लगाया गया। इंस्पेक्टर मधुकंवर राजपुरोहित व ठाकराराम को साइबर थाना में, जोधाराम गुर्जर को अपराध सहायक, संगीता बंजारा को महिला अपराध एवं अनुसंधान सेल, सुनीता गुर्जर को प्रभारी मानव तस्करी व गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ व आशुतोष कुमार को त्वरित अनुसंधान सेल में नियुक्त किया गया। एसआई की सूची अनुसार रामलाल मीणा विजयपुर, महेंद्रसिंह बड़गुर्जर भादसोड़ा, रविंद्र सेन मंडफिया, धर्मराज मीणा शंभुपुरा, शिवराज राव पारसोली व आजाद पटेल जावदा थानाधिकारी होंगे। एसआई श्यामलाल प्रजापत को कोतवाली चित्तौड़गढ़, एसएचओ विजयपुर को प्रभुसिंह को सदर चित्तौड़गढ़, मंडफिया गोकुल डांगी को सदर निंबाहेड़ा,डूंगला अमृतलाल को चंदेरिया, आकोला लादूलाल सोलंकी को कोतवाली निंबाहेड़ा व जावदा देवेंद्र कुमार को बेगूं, गोवर्धनसिंह को कपासन व चंद्रप्रभात को प्रभारी अपराध शाखा पद पर लगाया। रेंज से ट्रांसफर और प्रमोशन से भी होने थे पदस्थापन जिले के दो एसएचओ गंगरार के डीपी दाधीच व सदर चित्तौड़गढ़ के निरंजन प्रतापसिंह हाल में डीएसपी पद पर पदोन्नत हुए थे। कई दिन पूर्व उदयपुर रेंज आईजी ने भी कई इंस्पेक्टर्स के एक से दूसरे जिलों में तबादले किए थे। इससे जिले में आए नए इंस्पेक्टर पदस्थापन प्रतीक्षा में चल रहे थे। बेगूं एसएचओ शिवलाल मीणा का भी अन्य जिले में ट्रांसफर हो गया था। ऐसे में एसपी द्वारा स्थानांतरण व पदस्थापन सूची अपेक्षित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *