एसपी ने 30 पुलिस कर्मियों के किए तबादले:11 इंस्पेक्टर और 19 सब इंस्पेक्टर को मिली नई जिम्मेदारी

सिरोही जिले में पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बुधवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए तीन अलग-अलग आदेशों के जरिए 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए। रात करीब 12 बजे जारी आदेश में 11 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई। हरचंद देवासी को आबूरोड शहर थाना प्रभारी, भवानी सिंह को पिंडवाड़ा, दर्शन सिंह को आबूरोड सदर, लक्ष्मण सिंह को आबूरोड रिको थाना और घनश्याम सिंह को सिरोही सदर थाने की कमान सौंपी गई। पर्वत डांगा को आबू पर्वत थाना, कैलाशदान को साइबर पुलिस थाना सिरोही, दलपत सिंह को कोतवाली सिरोही और सीताराम को रेवदर थाने का थानाधिकारी बनाया गया। राजेश पंचाल को पुलिस लाइन में संचित निरीक्षण और अचलदान को सिरोही कार्यालय में तैनात किया गया। इसी के साथ 19 सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के भी तबादले किए गए। इनमें प्रमुख रूप से मनीष सोनी, निर्मल कुमार, भगवानराम, सरिता विश्नोई, शशिकला, राजेंद्र सिंह, प्रेमसिंह, भागचंद वर्मा, प्रभुराम, माया पंडित और जितेंद्र सिंह शामिल हैं। इन अधिकारियों को विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। यह फेरबदल जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *