एसपी पंकज कुमार पांडे ने की अपराधों की समीक्षा:महिला अपराधों को रोकने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश

रायसेन पुलिस कंट्रोल रूम में शनिवार दोपहर को एसपी पंकज कुमार पांडे ने जिले में साल भर की आपराधिक मामलों की समीक्षा की। क्राइम मीटिंग के दौरान एसपी ने महिला अपराधों को रोकने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने सहित अपराधी वारंटी तमिल करने को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। इस समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य मुद्दा पुलिस अधिकारियों को आपराधिक मामलों की रोकथाम और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देना था। एसपी पंकज कुमार पांडे ने पुलिस ने कहा कि आपराधिक मामलों की जांच में तेजी लाएं। उन्होंने बताया कि कृषि उपज मंडी में अपनी धान की उपज लेकर पहुंच रहे किसानों के ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रेडियम पट्टी लगाना अनिवार्य है, ताकि रात के समय में दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इसके अलावा एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे घने कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के संबंध में आवश्यक संसाधनों के साथ तैयारी रखें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि रात के समय सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली या अन्य वाहन खड़े न हों, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *