केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आज नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी मंदिर में श्रीजी प्रभु के दर्शन किए। बघेल ने श्रीजी प्रभु के भोग आरती झांकी के दर्शन किए, दर्शन के बाद मंदिर परम्परानुसार श्री कृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकार शास्त्री ने उपरना, रजाई ओढ़ाकर प्रसाद भेंट कर समाधान किया। दर्शन के बाद बघेल ने कहा कि श्रीनाथजी के दर्शन कर मन आनंदित हो गया, प्रभु से यही प्रार्थना है कि देश की एकता अखंडता बानी रहे, 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और देश अपने वैभव प्राप्त करें। उन्होंने मुस्लिम आक्रांताओं के नाम गिनाते हुए कहा कि विपक्ष सहिष्णु सनातन पर वार करता है लेकिन उनमें हिम्मत नहीं है कि सुन्नत ओर जकात के बारे में बोलकर दिखाएं, कई लोगों ने कोशिश की लेकिन सनातन को नष्ट नहीं किया जा सका, इनके कारण भारत में पर्दा प्रथा आई, सती प्रथा आई, बाल विवाह शुरू हुए लेकिन कुछ हस्ती है ऐसी हमारी की मिटाए नहीं मिटती। बघेल ने नई भारतीय न्याय संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने अपने हिसाब से कानून बनाए थे अब हमने अपने हिसाब से कानून बनाए हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब नई धाराओं को फिर से याद करना पड़ेगा अब किसी फ्रॉड आदमी को 420 नहीं कहा जा सकता है। बघेल कुछ देर स्थानीय न्यू कॉटेज में रुके जहां उन्होंने पार्टी के लोगों से मुलाकात की व इसके बाद एकलिंगजी के दर्शनों के लिए रवाना हुए ।


