बालोद | शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। मुख्य बैंक होने के कारण यहां प्रतिदिन ग्राहकों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन दोपहिया, चारपहिया वाहनों के लिए पार्किंग उपलब्ध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने की मजबूरी के चलते यातायात प्रभावित होता है। बैंक प्रबंधन व प्रशासन को पार्किंग की उचित व्यवस्था करना चाहिए। -संतोष साहू, बालोद


