रांची | सरला बिरला विवि की ओर से इनोवेशन व एंटरप्रेन्योरशिप पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 29 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन एसबीयू के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स द्वारा विवि के प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि निदेशक, एमएसएमई-डीएफओ प्रमुख इंद्रजीत यादव ने एंटरप्रेन्योरशिप के महत्व के बारे में बताया।


