भास्कर न्यूज | लातेहार सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार में शनिवार को शिशु वाटिका की 12 व्यवस्थाओं में से एक कार्यशाला की व्यवस्था के तहत प्ले ग्रुप के बच्चों ने मिट्टी से विविध कलाकृतियां बनाई। विशेष गतिविधियों में कक्षा अरुण उदय एवं प्रभात के नन्हे छात्र-छात्राओं ने मिट्टी कला से विभिन्न कलाकृतियों को बनाने का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के माध्यम से वाटिका के भैया बहनों के द्वारा गीली मिट्टी से विभिन्न आकृतियों का निर्माण करने बताया गया। भैया-बहन गीली मिट्टी से कार्य करके खुश दिखे। प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के दिशा निर्देश में सफलतापूर्वक यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्य में शिशु वाटिका प्रमुख गीता दीदी जी, शिल्पा दीदी जी, नीलम अंबष्टा जी और नीलम कुमारी जी का विशेष योगदान रहा। भैया बहनों के द्वारा निर्मित इस मिट्टी के आकृति को अच्छी तरह से सूखने के बाद रंग भरने के लिए रख दिया गया। इससे पहले यहां अग्निहोत्र कार्यक्रम आयोजित हुआ। सरस्वती वंदना से इसकी शुरुआत हुई। इसमें प्रभात ”ब” कक्षा के भैया शाश्वत तिवारी की माता प्रियंका तिवारी एवं प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी अपनी पत्नी बर्णाली मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अभिभावकों ने विद्यालय में हो रहे इस तरह के कार्यक्रम की बहुत सराहना की।प्रधानाचार्य ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में संस्कार की भावना आती है और बच्चे अपनी संस्कृति के बारे में भी जानते हैं। शिशु वाटिका प्रमुख गीता कुमारी ने मंत्र उपचार के साथ अग्निहोत्र संपन्न कराया।


