एसिड अटैक विक्टिम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग:दोषी को कड़ी सजा की मांग; मृतका के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे यदोपति

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एसिड अटैक विक्टिम ममता को न्याय देने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। ITI गेट से चौहट्टा बाजार तक आज बड़ी संख्या में लोगों ने आज कैंडल मार्च निकाला और आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिजनों ने त्वरित न्याय की गुहार लगाई है। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष यदोपति ठाकुर भी इस कैंडल लाइट जलूस में शामिल हुए। उन्होंने ममता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा- वें ममता के दोनों बच्चों की एजुकेशन का पूरा खर्च उठाएंगे। उन्होंने दोषी के खिलाफ फास्ट-ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की मांग की। ऐसा करने से न्याय जल्दी मिल सकेगा। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया कि ममता के बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ घोषित किया जाए, ताकि इन्हें भी सुख आश्रय योजना’ का लाभ मिल सके। हनुमान घाट पर अंतिम संस्कार इससे पहले, आज सुबह के वक्त छोटी काशी मंडी के हनुमान घाट में एसिड अटैक पीड़िता ममता का अंतिम संस्कार किया गया। ममता के बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। ममता ने मरने से पहले मंडी के हनुमान घाट में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। ममता ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की ममता ने मरने से पहले एक कागज पर बयान लिखकर दिया- जिसमे ममता ने आरोपी पति नंदलाल को कड़ी सजा देने की मांग की है। पति ने पहले तेजाब फेंका, फिर धक्का देकर छत्त से नीचे फेंका बता दें कि बीते 15 नवंबर को मृतका के पति नंदलाल ने ममता पर पहले तेजाब फेंका। इसके बाद, आरोपी पति ने ममता को घर की छत से धक्का देकर नीचे फेंका। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। पड़ोसियों ने पीड़िता को मंडी अस्पताल में उपचार को भर्ती किया। यहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। ममता 6 दिन तक पीजीआई में उपचाराधीन रही। बुधवार रात करीब 12 बजे ममता ने पीजीआई में आखिरी सांस ली। वहीं, पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अब अपनी ही पत्नी के मर्डर का केस चलेगा। रिश्तेदारों को घर आने से करता था इनकार पीड़िता के अनुसार, वह काफी समय से बीमार चल रही थी। जब भी उसके रिश्तेदार मिलने आते थे तो पति उनकी वीडियो बनाने लग जाता था और घर आने को इनकार करता था। वह ममता के रिश्तेदारों को शक की निगाह से देखता था। इससे हमेशा परिवार में तनातनी बनी रहती थी। आरोप है कि पति अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था। तेजाब फेंकने के कुछ दिन पहले भी पीड़िता ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पति पर गंभीर आरोप लगाए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *