एसीबी ने अहमदाबाद से किया मार्शन इनोवेटिव के निदेशक को गिरफ्तार

रांची| शराब घोटाला मामले में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए मैन पॉवर सप्लाई करने वाली प्लेसमेंट एजेंसी मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जगन तुकाराम देसाई को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। उन्हें एसीबी की टीम ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची आ रही है। सोमवार को उसे लेकर एसीबी की टीम रांची पहुंचेगी। कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद उनसे एसीबी आगे की पूछताछ कर सकती है। मार्शन इनोवेटिव ने भी उत्पाद विभाग को फर्जी बैंक गारंटी देकर मैन पॉवर सप्लाई करने का ठेका लिया था। इससे पहले एसीबी ने फर्जी बैंक गारंटी देने के मामले में एक अन्य प्लेसमेंट एजेंसी विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के तीन निदेशकों को 14 अक्टूबर को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *